गंगापार, फरवरी 5 -- रात में युवती रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। कई दिनों की तलाश के बाद भी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बुआपुर निवासी राम अधार की 18 वर्षीय पुत्री प्रिया 27 जनवरी की रात रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने बहुत तलशा परन्तु प्रिया का कोई पता नहीं चला। किसी अन्होनी से सहमे हुए परिजनों ने मऊआइमा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.