लापता हुई महिला का अबतक नहीं मिला सुराग
भागलपुर, जून 11 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बीते 31 मई को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी किशनपुर गांव से लापता हुई महिला को अबतक पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई है। दिग्घी किशनपुर निवासी मुनीलाल यादव ने पत्नी दुर्गा देवी (34) की सकुशल बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष से दोबारा गुहार लगायी है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी मंदबुद्धि होने के कारण पहले भी कई बार घर से इधर उधर भाग गयी थी। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि सनहा दर्ज कर लिया गया है। महिला की तलाश की जा रही है। जल्द उसकी बरामदगी की जाएगी। यह भी पढ़ें- लापता हुई महिला का अबतक नहीं मिला सुराग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.