लापता सब्जी विक्रेता का शव मोदीपोन पुलिस चौकी के पास मिला
गाज़ियाबाद, जून 2 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। लापता सब्जी विक्रेता का शव मोदीपोन पुलिस चौकी के पास पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने पीट पीटकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। मोदीनगर पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर मोदीपोन पुलिस चौकी के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त नगर की जगतपुरी कॉलोनी निवासी रणवीर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मंगू के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के विवाद में किसान की की पीट- पीटकर हत्या पिता रणवीर सिंह ने बताया कि मंगू सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार सुबह वह अपनी बहन के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था,लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.