झांसी, दिसम्बर 7 -- झांसी/बबीना। बबीना थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से ड्यूटी के दौरान लापता सुकुवा-ढुकवां पावर हाउस में एक कंपनी से संविदा कर्मचारी का शव नहर के पानी में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बबीना के न्यू हरिजन कॉलोनी निवासी मनोज कुमार (37) बेटा पुत्र छक्कीलाल सुकुवां-ढुकुवां पावर हाउस में एक कंपनी केजरिए संविदा कर्मचारी था। बीती 5 दिसंबर की सुबह 8 बजे वह पावर हाउस ड्यूटी पर आया था। लेकिन, दोपहर करीब 2 बजे रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। देर शाम तक घर न लौटने स्टॉफ व परिवार चिंतित हो गया। आनन-फानन में उसकी खोज की गई। लेकिन, कोई पता नहीं चला। वहीं रविवार को राजघाट परियोजना के तहत निकली नहर के किनारे से लोग निकल रहे थे। तभी उन्होंने मनोज का शव पानी में उतराता ...