गुमला, जून 14 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी गुमशुदगी मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी भूखली उरांव उर्फ भूखली लकड़ा की सदर अस्पताल में विस्तृत मेडिकल जांच कराई गई। जिसकी रिपोर्ट अब न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। जानकारी के अनुसार मेडिकल बोर्ड का नेतृत्व मनोचिकित्सक डॉ. सारीब अहमद ने किया। इस दौरान आरोपी की शारीरिक व मानसिक स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। नार्को टेस्ट से पहले स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होती है,ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आरोपी इस प्रक्रिया के लिए चिकित्सकीय रूप से सक्षम है। प्रारंभिक जांच में भूखली उरांव की शारीरिक और मानसिक स्थिति सामान्य पाई गई है। अब माना जा रहा है कि न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद नार्को टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। पुल...