गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला, संवाददाता। पुलिस ने वर्ष 2018 से लापता युवती संजीता की तलाश को लेकर जनसहयोग की अपील करते हुए सूचना देने पर Rs.दो लाख इनाम की घोषणा की है। खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी अगस्त 2018 से लापता है। उस समय उसकी उम्र लगभग 13 वर्ष थी,जो अब करीब 21 वर्ष हो चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले में अहतु थाना कांड संख्या-03/2020 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती की पहचान के तौर पर उसकी लंबाई करीब 4 फीट, गोल चेहरा और लापता होने के समय पीले रंग का सूट पहने होने की जानकारी दी गई है।पुलिस ने बताया कि संभावित स्थानों पर लगातार छानबीन और तकनीकी माध्यमों से जांच के बावजूद अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। ऐसे में आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। गुमला पुलिस ने भरोसा दिलाया ...