गाजीपुर, अप्रैल 6 -- सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार स्थित एक निजी स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही लापता शिक्षिका का 48 घंटे बाद भी पता नहीं लग सका है। परिजनों के शिकायत पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती क्षेत्र के औडिहार स्थित स्कूल में शिक्षिका है। वह शनिवार को ढाई बजे विद्यालय बंद होने के बाद सहेली के साथ घर के लिए निकली। दोनों ने एक जगह नाश्ता किया फिर दूसरी शिक्षिका अपने घर चली गई। लापता शिक्षिका ने घर फोन कर बताया कि ऑटो नहीं मिल रहा है और वह पैदल ही घर आ रही है। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.