रुडकी, जुलाई 17 -- कलियर, संवाददाता। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नेहन्दपुर सेठारी निवासी लापता व्यक्ति का शव शुक्रवार को आसफनगर झाल से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नेहन्दपुर सेठारी निवासी मुकेश कुमार सोमवार सुबह ज्वालापुर में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उनकी बाइक पिरान कलियर के कांवड़ पटरी मार्ग पर लावारिस हालत में मिली, जिसे कलियर पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली में सुरक्षित रख लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...