फतेहपुर, फरवरी 12 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग मजरे बरमपुर गांव में एक किशोर का शव गन्ने के खेत में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। किशोर अमौली कस्बे स्थित एक गेस्ट हाउस में वेटर का काम करता था। आठ फरवरी से गेस्ट हाउस से लापता था। परिजनों ने थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच में जुटी है। भरसा मजरे केवटरा निवासी 15 वर्षीय रामायण पुत्र जुगल किशोर का शव गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। रामायण अमौली स्थित नंदनी गेस्ट हाउस में वेटर का काम करता था। करीब दस दिन पहले गेस्ट हाउस में एक मोबाइल चोरी होने की घटना हुई थी, जिसमें रामायण पर आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.