बुलंदशहर, मार्च 8 -- जनपद के ग्राम सैदपुर से कई दिनों से लापता चल रहे एक वृद्ध की वीडियो नरौरा बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सामने आई है। फुटेज में वह बैराज से निकली निचली गंग नहर में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में लगी है। नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने जानकारी दी कि थाना बुलंदशहर देहात से सूचना मिली थी कि ग्राम सैदपुर थाना औरंगाबाद निवासी चंद्रपाल सिंह (76) पिछले कुछ दिनों से घर से लापता हैं। सूचना के आधार पर नरौरा बैराज क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। बताया कि जांच के दौरान गत 5 - 6 मार्च की रात करीब 12:30 बजे की फुटेज में एक वृद्ध व्यक्ति निचली गंग नहर में छलांग लगाते हुए दिखाई दिया। परिजनों को फुटेज दिखाए जाने पर उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान चन्द्रपाल सिंह के रूप में की। पुलिस के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.