झांसी, मई 3 -- झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार से लापता वृद्ध का शव रविवार को झांसी-कानपुर एनएच किनारे पड़ा मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शरीर पर चोट के निशान होने पर उन्होंने रंजिशन हत्या बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र के गांव अमरा निवासी रमाशंकर गुप्ता (70) का चिरगांव में संतरी डेरा के पास मकान निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर पड़ोसी से जमीन का विवाद भी चल रहा था। शनिवार को रमाशंकर निर्माणाधीन घर पर जाने की कहकर निकले थे। फिर नहीं लौटे। देर जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। रविवार को लोग झांसी-कानपुर एनएच से निकल रहे थे। तभी उन्होंने हाइवे किनारे रमाशंकर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा तो दंग रह गए। शव की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ...