लापता वृद्धा का शव नहर में उतराया मिला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिन से लापता सुल्तानपुर की वृद्धा का शव सोमवार शाम पट्टी कोतवाली के जैतापुर से गुजरी नहर में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर के मलाख तुलापुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी कमली शनिवार को घर के पास से गुजरी नहर की ओर गई थीं। परिजनों के अनुसार पैर फिसलने या अनियंत्रित होने के कारण वह नहर में जा गिरी। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। वृद्धा के डंडा नहर के पास ही पड़ा मिला था। सोमवार शाम पट्टी के जैतापुर नहर के पास ग्रामीणों ने एक महिला का शव पानी में उतराया देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में शिनाख्त होने पर परिजन पहुंच गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.