लापता वृद्धा का नाले में पड़ा मिला शव
उन्नाव, जुलाई 18 -- औरास। घर से सोमवार 13 जुलाई को गायब हुई वृद्धा का शव शुक्रवार सुबह लखनऊ थाना रहीमाबाद के भटपुरवा गांव के पास स्थित बेता नाले में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने रहीमाबाद पुलिस को सूचना दी। रहीमाबाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ भेज दिया। औरास थाना क्षेत्र के अहमदपुर कासिमपुर गांव की रहने वाली 60 वर्षीय कमला देवी पत्नी केदार नाथ शर्मा मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी। सोमवार 13 जुलाई को घर से बिना बताएं कही गायब हो गई थी। परिजनों से खोजबीन के बाद जब पता नही चला, तब उसके छोटा बेटा आदित्य ने 14 जुलाई को औरास थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बेता नाले में लापता महिला का शव उतराता मिला पुलिस एवं परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। 17 जुलाई शुक्रवार को महिला का शव घर से दो किलोमीटर दूर लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.