लापता विवाहिता के मामले में एक धराया
दरभंगा, मई 26 -- विकास कुमार,कमतौल। लापता विवाहिता मामले को लेकर कमतौल थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अहियारी गोट निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया गया है कि अहियारी चनुआ टोल निवासी विश्वनाथ पंडित ने अपनी पुत्री रंजना कुमारी के लापता होने को लेकर गत 17 अप्रैल को दहेज प्रताड़ना एवं गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।रंजना का प्रेम विवाह वर्ष 2025 में राजन कुमार के साथ हुआ था। मामले के नामजद आरोपित अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस विवाहिता की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि विवाहिता का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.