रामगढ़, मार्च 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि।गोला थाना क्षेत्र के बेटुलकलां पंचायत के टंडील गांव निवासी दशरथ टुडू की विवाहित पुत्री प्रीति कुमारी 20 वर्ष पिछले एक माह से लापता है। जिससे महिला के परिवार वालों में चिंता का माहौल है। प्रीति के पिता ने गोला थाना में आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी में मदद की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि 5 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के ग्राम पोंडा, टोला जेहराटांड निवासी अनिल मुर्मू के साथ की थी। बीते 01 मार्च 2026 से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने बताया कि वह अपने ससुराल से मायके आने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद से उसका कहीं कोई अता पता नहीं चल रहा है। महिला की लंबाई करीब 5 फीट व रंग सांवला है। घटना के बाद से परिजन उसे अपने स्तर पर लगातार ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.