मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता । अदलहाट थाना क्षेत्र के बरीसलाहपुर गांव बुधवार की सुबह तालाब में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत विवाहिता एक सप्ताह पूर्व अपने मायके आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के बरीसलाहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सरोज पासवान की शादी बिहार के भभुआ के चांद थाना क्षेत्र के डेढ़ुआ गांव निवासी मन्ना पासवान से हुई थी। एक सप्ताह पूर्व सरोज अपने मायके आई थी। मंगलवार की शाम वह घर से शौच के लिए निकली। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर लापता सरोज की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह घर से कुछ दूर तालाब में विवाहिता का शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकलवाया। उधर शव मिलने की जानकारी होते ही बरीसलाहप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.