बेगुसराय, फरवरी 17 -- बीहट। बरौनी थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई 20 वर्षीया लड़की को बरौनी थाना पुलिस ने जीरोमाइल से बरामद किया है। लड़की के परिजन ने 15 जनवरी को बरौनी थाना में लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में कहा गया था कि घर से बाजार जाने की बात कहकर लड़की निकली और उसके बाद घर नहीं लौटी। मामला दर्ज कर बरौनी थाना पुलिस ने मामले का अनुसंधान किया और मंगलवार को उक्त लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। अपर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि लड़की को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.