पाकुड़, जनवरी 29 -- अमड़ापाड़ा, प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता दो सगी बहनों के बरामदगी की मांग को लेकर गुरुवार को परिजन व ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया। वहीं ग्रामीण विद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। साथ ही अमड़ापाड़ा-महेशपुर पथ को भी एक घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शन कर रहे परिजनों का कहना था कि अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मामले में सुस्ती बरत रही है। अब तक बच्चियों का लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पायी है। इधर प्रदर्शन की सूचना पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। परंतु परिजन व ग्रामीण तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानने पर एसडीपीओ ने 24 घंटे में लड़कियों की बरामदगी का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण व परिजन माने। बता दें कि दोनों बहनें नाबालिग हैं और परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.