लापता लोगों का पता लगाने संबंधी कदमों पर रिपोर्ट पेश करे सरकार
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र और तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया कि वे नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता हुए तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के तीर्थयात्रियों का पता लगाने तथा उन्हें बचाने के लिए उठाए गए कदमों और इस संबंध में की जा रही कोशिशों पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करें। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस ए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी अरुल मुरुगन की पीठ ने वकील ए एफ परवेश मुशर्रफ की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। यह याचिका मदुरै पीठ से यहां स्थानांतरित की गई थी। याचिका में, परवेश मुशर्रफ ने केंद्र और तमिलनाडु सरकारों को यह निर्देश दिए जाने का आग्रह किया कि वे लापता सभी तीर्थयात्रियों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक और त्वरित कदम उठाएं। यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.