वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 11 -- यूपी के गोरखपुर में प्रेमी से शादी तय न होने पर घर छोड़ने वाली युवती ने शुक्रवार को पिपराइच थाने में ही कीटनाशक पी लिया। पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक युवती थाने से बाहर की ओर भागी। पुलिस ने पकड़ा तो उसने कीटनाशक पीने की बात कही। आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसका मजिस्ट्रियल बयान भी करा दिया है, जिसमें उसने घरवालों पर प्रेमी की जगह किसी और शादी तय करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी घरवालों ने तय कर दी। 29 अप्रैल को उसकी शादी है। इस बीच आठ अप्रैल की शाम चार बजे के करीब वह घरवालों को बताए बिना कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस नामजद प्रेमी के घर पहुंची तो वह मौके पर मिल गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.