सीवान, मार्च 9 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उजाय गांव निवासी लापता राजेंद्र यादव का पुलिस ने घर के पूर्व चंवर से कंकाल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही मोबाइल फोन, पॉकेट में खैनी की चुनौटी, गमछा व लाठी भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। बताया जाता है कि राजेन्द्र यादव बीते 26 सितंबर 2025 से लापता थे। शनिवार को किसी ने घर से पूर्व चंवर में लाठी व फेंका हुआ छाता देखा। इस घटना की जानकारी राजेन्द्र यादव के परिजन को बताया। जानकारी मिलने पर परिजन भागे-भागे मौके पर पहुंचे साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल के साथ ही अन्य सामान भी बरामद किया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकार...