लापता युवती सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार
लोहरदगा, अप्रैल 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के रघुटोली से 16 अप्रैल से लापता 19 वर्षीय अंजलि कुमारी का आखिरकार सुराग मिल गया है। जानकारी के अनुसार अंजलि कुमारी सेन्हा थाना क्षेत्र के अरू गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां मिली। बताया गया कि युवती 16 अप्रैल को ही रघुटोली से अरू गांव पहुंच गई थी, लेकिन इसकी सूचना परिजनों को नहीं मिल सकी थी। शनिवार शाम को लोगों द्वारा जानकारी देने के बाद परिजनों ने तत्काल वहां संपर्क किया और रविवार सुबह युवती को सकुशल बरामद कर भरनो थाना क्षेत्र के बोड़ो टोली अपने घर ले आए। युवती के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.