फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- जनपद के अरांव क्षेत्र की किशोरी के गायब होने के मामले में अभी रहस्य से परदा हटता नहीं दिख रहा है। किशोरी से बातचीत करने वाले तीनों आरोपियों के परिजनों ने नारको टेस्ट के लिए सहमति नहीं दी है। एसएसपी भी हाईकोर्ट में अपना जवाब सोमवार को दाखिल कर चुके हैं। पुलिस के साथ किशोरी को लेकर कोई सबूत अभी तक नहीं लगा है। मामला अरांव थाने के नगला राधे से 17 साल की किशोरी 31 जुलाई 2025 को गायब हो गई थी। पिता ने मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने जांच के बाद किशोरी के फोन की सीडीआर के आधार तीन युवकों से बातचीत करने की सामने आने पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया। युवकों ने कोई जानकारी नहीं दी तो पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया था जो अब जमानत पर बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...