रुडकी, जून 19 -- कलियर। पुलिस ने 15 दिन से लापता चल रही युवती को गुरुग्राम के सिकंदरपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि पीर बहादुरी नौबस्ता लौहामंडी आगरा निवासी एक महिला ने 3 जून को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री के 2 जून को कलियर के एक होटल से बिना बताए कही चली गई। महिला की सूचना पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई और पुलिस टीम ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से युवती की तलाश की। यह भी पढ़ें- लापता युवती बरामद, परिजनों को सौंपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...