फतेहपुर, जनवरी 12 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दो माह पहले एक समुदाय विशेष की युवती घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने युवती को सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के डोली का पुरवा गांव से बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस से बताया कि वह विवेक भास्कर से प्रेम करती थी। उसी के साथ वह घर से भाग कर शादी रचा कर रह रही थी। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि युवती बालिग है। युवती को बरामद कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...