शामली, मार्च 23 -- झिंझाना। कैराना क्षेत्र से करीब एक माह पूर्व लापता हुई युवती के झिंझाना में होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान परिजनों और वहां रह रहे युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवक, एक महिला और दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। कैराना निवासी युवती करीब एक माह पहले घर से चली गई थी। इस संबंध में परिजनों ने कैराना थाने में तहरीर दी थी और तभी से उसकी तलाश कर रहे थे।इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि युवती झिंझाना के साजिद नगर में किराए के मकान में रह रही है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की, जिस दौरान कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।सूचना मिलते ही झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांचों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बताया जात...