बदायूं, मई 2 -- उसावां। कस्बे से बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। युवती 19 अप्रैल को मोहल्ले के युवक रघुवीर के साथ चली गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती के लापता होने के दौरान उसके पिता की अवसाद में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह को परिजनों ने युवती के अब तक बरामद न होने की जानकारी दी। इसके बाद विधायक के निर्देश पर सीओ दातागंज राहुल पांडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- युवती को भगाने में आरोपी पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...