हजारीबाग, जनवरी 31 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के कोनरा से 21 जनवरी से लापता युवती को तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया। लापता युवती का पता लगाने में बरही थाना पुलिस,मुस्लिम आवामी तंजीम ट्रस्ट और रेल मंत्रालय ने सहयोग किया। ट्रस्ट के सेक्रेटरी मो इसरार अंसारी और मो उस्मान ने युवती के लापता होने के बाद से पुलिस, रेलवे अधिकारियों और संबंधित विभागों से उसकी खोजबीन का प्रयास करते रहे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरुआत में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवती के दिखाई देने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सिकंदराबाद स्टेशन पर उनकी मौजूदगी की सूचना पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और अन्य टीमों ने त्वरित कार्रवाई की। युवती के सफल रेस्क्यू में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सक्रियता और सहयोग से जांच प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.