लापता युवती के परिजनों से मारपीट की हाईकोर्ट ने मांगी सीलबंद जांच रिपोर्ट
रांची, अप्रैल 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र से लापता युवती के परिजनों के साथ मारपीट के मामले में हाईकोर्ट ने गठित जांच कमेटी की सीलबंद रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने डीआईजी स्तर के अधिकारी से इसकी जांच कराने को कहा है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने युवती के पीड़ित रिश्तेदार संपत महतो का समुचित इलाज मिलिट्री अस्पताल नामकुम में कराने का निर्देश दिया। कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता से उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। लापता युवती को बरामद करने के प्रयास में तेजी लाने का निर्देश भी कोर्ट ने दिया। युवती की मां की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। सुनवाई के दौरान डीजीपी की ओर से अदालत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.