दरभंगा, अप्रैल 21 -- विकास कुमार,कमतौल। दहेज उत्पीड़न से जुड़े युवती लापता मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। मामले को लेकर कमतौल थाने में दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कांड के अनुसंधानक सह अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने सोमवार को डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड की मदद से संभावित ठिकानों की जांच की गई तथा आसपास के बगीचे, खाली स्थान व अन्य संदिग्ध जगहों को खंगाला गया। इस दौरान टीम ने कुछ स्थानों को चिन्हित कर गहन जांच की। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए। टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया है, ताकि मामले के तथ्यों की पुष्टि हो सके। कमतौल एसडीपीओ सदर टू शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.