देहरादून, जून 27 -- लक्सर। लक्सर क्षेत्र के गोवर्धनपुर कस्बे से दो दिन पहले लापता हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से युवती को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। सूचना मिलने पर विधायक उमेश कुमार ने भी मामले की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से युवती की शीघ्र बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- लापता युवती की बरामदगी को लेकर गोवर्धनपुर चौकी पर ग्रामीणों का हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...