लापता युवती की बरामदगी के बाद विहिप ने निष्पक्ष जांच की मांग की
किशनगंज, सितम्बर 27 -- किशनगंज, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने भोटाथान पंचायत के युवती की बरामदगी के मामले में जांच की मांग की हैं। विहिप जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि युवती की बरामदगी होने के बावजूद पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्य प्रणाली की जांच आवश्यक है। विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा 17 सितंबर को ही थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उनके अनुसार मामले में समय रहते अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में कथित तौर पर टालमटोल का रवैया अपनाए जाने के कारण संबंधित लोगों को पर्याप्त समय मिल गया और बाद में युवती के साथ कोर्ट मैरेज किए जाने की बात सामने आई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : लापता युवती की बरामदगी के बाद वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.