लापता युवती की तलाश में कांठ पुलिस की सरकड़ा चकराजमल में दबिश
बिजनौर, जून 22 -- जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र से लापता एक युवती की तलाश में कांठ पुलिस ने रविवार को धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर मामले से संबंधित जानकारी जुटाई और गांव में एक परिवार से पूछताछ की।थाना कांठ के उपनिरीक्षक संजीव कुमार के अनुसार एक युवती की गुमशुदगी ओर बहला फुसला कर ले जाने के मामले में गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी बलराज सिंह के पुत्र को नामजद किया गया है। आरोप है कि वह युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसी मामले की जांच के तहत पुलिस गांव पहुंची और संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने बलराज सिंह की पुत्री से भी पूछताछ की तथा मामले से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए उसे अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि लापता युवती की तलाश के लिए विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.