लापता युवती का सुराग देने वाले को मिलेगा 5 हजार का इनाम
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के लकड़ीढाई इलाके से पिछले एक साल से अधिक समय से लापता युवती अन्नु कुमारी (22) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिला पुलिस ने उसका सुराग देने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बुधवार को की गई घोषणा में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस के अनुसार, पिछले 31 मार्च 2025 की सुबह नौ बजे अन्नु घर से सामान लाने के लिए बाहर निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। मामले में उसके पिता ने सिकंदरपुर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने एक लड़के का मोबाइल नंबर देते हुए उसपर उनकी पुत्री को गलत नीयत से बहला फुसलाकर ले जाने का शक जताया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.