अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र से लापता युवती का शव गुरुवार शाम शेखा नहर में मिल गया। वह 11 दिन से लापता चल रही थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस घरेलू कलह में आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शताब्दी नगर निवासी काव्या सिंह उम्र 22 वर्ष बीते 22 फरवरी को घर से कॉलेज गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। गुरुवार की शाम राहगीरों ने शेखा नहर में युवती का शव उतराता देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। प...