बागपत, फरवरी 25 -- क्षेत्र के विभिन्न गांव से लापता दो युवती के पुलिस द्वारा बरामद न करने पर पीड़ित परिवारों में रोष व्याप्त हैं। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अन्दर पुलिस युवतियों को बरामद नहीं करती है तो बागपत पुलिस मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। विदित है कि क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव व ककौर गांव से दो युवतियों को गांव के युवक बहला फुसलाकर ले गये थे। पीड़ित परिवारों ने युवतियों को बहला- फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने केवल तहरीर लेकर औपचारिकता करने के बाद एक महिना बीत जाने के बाद भी पुलिस युवतियों को बरामद नहीं कर पायी है। पीड़ित थाने के चक्कर लगाते लगाते तक चुके हैं। पुलिस कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस तीन दिन के अन्दर युवतियों को बरामद नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.