कोडरमा, जनवरी 3 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को चंदवारा निवासी लापता 19 वर्षीय युवक दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू (पिता मनोहर बर्णवाल) के घर जाकर उनके परिजन से मिलीं। इस दौरान मंत्री ने लापता युवक के परिजन से पूरे मामले की जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि वे इस मामले को लेकर पूर्व में भी जिले के एसपी से दर्शील की बरामदगी को लेकर बात की थी। उन्होंने परिजन को आश्वासन दिया वे पुन: इस मामले में एसपी से बात कर दर्शील की खोजबीन को लेकर दबाब बनाया जायेगा। गौरतलब है कि दर्शील का 29 नवंबर को शादी थी और इसके पूर्व वे 19 नवंबर से लापता हो गया है, जिसको पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पायी है। इस मामले को लेकर 30 दिसंबर को लोगों द्वारा दर्शील की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रतिवाद मार्च व एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.