काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक युवक के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बीते 13 मार्च से लापता युवक के मामले में उसकी गुमशुदगी को अब पुलिस ने अपहरण की धाराओं में दर्ज किया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार पुष्पक कॉलोनी निवासी अनमोल गुप्ता 13 मार्च 2026 की दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए कहीं निकल गया था। परिजनों के लिए चिंता का विषय यह है कि अनमोल के पास पिता की फर्म की उगाई के पांच लाख रुपये भी थे। घटना के बाद से ही उसका मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है। लापता युवक के भाई बॉबी गुप्ता ने कोतवाली काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बड़ी रकम साथ होने और मोबाइल बंद होने के कारण परिवार किसी अनहोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.