लापता युवक के मामले में परिजनों ने की दोस्त पर कार्रवाई की मांग
रुडकी, मई 22 -- रुड़की, संवाददाता। गंगनहर में नहाते समय संदिग्ध हालात में डूबकर लापता हुए युवक के मामले में परिजनों व अन्य लोगों ने कोतवाली पहुंचकर दोस्त पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि दोस्त ने धक्का देकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी होटल कर्मी हैप्पी बुधवार की दोपहर अपने दोस्त के साथ गंगनहर किनारे गया था। इस दौरान नहाते समय वह संदिग्ध हालात में डूबकर लापता हो गया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के परिनजों को जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा किनारे फोटो खींचते वक्त यूपी के दो युवक बहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.