लापता युवक के मामले में दो लोग गिरफ्तार
भागलपुर, जून 7 -- नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि चार जून को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि उनका पुत्र मुकेश कुमार रंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने ससुराल में करीब दो माह से रहकर काम करता था। एक जून को उनके पुत्र का उसके साले के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज का विवाद हुआ था। इसके बाद दो जून से उनका पुत्र रहस्यमय ढंग से लापता है। इस संबंध में रंगरा थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में लापता व्यक्ति की बाइक रंगरा थाना अंतर्गत एनएच-31 के किनारे झाड़ियों से बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलखुश कुमार और गौरव कुमार (दोनों के पिता अरविंद दास, ग्राम मुरली, थाना रंगरा) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.