लापता युवक की नहर में तलाश जारी, नहीं लगा कोई सुराग
बाराबंकी, जुलाई 27 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में दरियाबाद समानांतर नहर के पास लापता युवक की साइकिल व चप्पल मिलने से उनके नहर में कूदने की आशंका है। गोताखोरों द्वारा नहर में युवक की तलाश की जा रही है लेकिन सोमवार को भी उसका कुछ पता नहीं चला। उधर युवक के न मिलने से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। पिपरौली गांव निवासी रवि कुमार चौधरी (22) पुत्र उमेश कुमार रविवार दोपहर लगभग एक बजे घर से बिना बताए निकले थे। परिजनों के अनुसार रवि अपने माता-पिता और चार बहनों के साथ रहते हैं। काफी देर तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- Motihari News: लापता युवक की हो रही तलाशग्रामवासियों की खोज रविवार शाम को ग्रामीणों ने दरियाबाद समांतर नहर के पास एक साइकिल और चप्पल देखी। सूचना मिलने पर कोतवाली बदोसरांय पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.