कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा धाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के बाहर निर्जन स्थान पर धर्म स्थल किनारे शुक्रवार शाम एक युवक की लाश पड़ी मिली। इलाके के जहानपुर गांव का यह युवक दो दिन से लापता था। उसका होठ संभवत: जानवरों ने काटकर खा लिया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जहानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शेरू के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका कोई भाई नहीं है। इकलौती बहन की शादी हो चुकी है। पारिवारिक भाई छंगू और पुलिस ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी था। अक्सर कई-कई दिनों तक घर के बाहर रहा करता था। 10 दिसंबर की शाम से ही घर नहीं गया था। शुक्रवार की शाम इस्माइलपुर के ग्रामीण गांव के बाहर धर्म स्थल की ओर गए तो वहां उसका शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भी...