बदायूं, अप्रैल 6 -- गांव हरिहरपुर में रविवार को बरेली पुलिस की टीम पहुंची। टीम तीन वर्ष पहले लापता हुए युवक की तलाश में यहां आई थी। बताया गया कि हाईकोर्ट के आदेश पर थाना शाही बरेली की पुलिस मामले की जांच के लिए गांव पहुंची और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी से गांव में कुछ देर तक हलचल बनी रही। गांव के रहने वाले रूम सिंह पुत्र महीपाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उसके भाई सुम्मेरी 30 वर्ष को गांव के ही गंगाराम पुत्र मोहनलाल तीन साल पहले बहला कर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने कुंवरगांव और शाही थानों में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। टीम में दरोगा ओमपाल सिंह पंवार और प्रदीप कुमार शर्मा शामिल रहे, जो छानबीन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.