बिजनौर, अप्रैल 11 -- धामपुर। करीब 20 दिन पहले दोस्त के घर से लापता युवक के मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने लापता भाई के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। मोहम्मद अफसर पुत्र अकबर अली निवासी मोहल्ला हजरत नगर नूरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई इसरार अहमद गांव तिवड़ी मनझेड़ा निवासी आशु सिद्दकी पुत्र अयाज सिद्दकी के साथ कपड़े का काम करता था। 8 फरवरी को आशु अपने भाई अफसर से करीब 4 लाख रुपए की नगदी व ऑनलाइन पेमेंट लेकर अपने दोस्त आशु के पास गया था। इस बीच वह घर पर आता जाता रहा। 18 फरवरी को फिर वह घर पर अपने दोस्त आशु के घर जाने की बात बोलकर निकल गया। दोस्त के घर रहते हुए भी उसकी परिजनों से बातचीत होती रही। 21 फरवरी के बाद वह दोस्त के घर से अचानक लापता हो गया। जबकि ...