बागपत, अक्टूबर 6 -- बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव से बीते दो अक्टूबर से लापता युवक की उसके ही दोस्तों ने ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी और शव को घिटौरा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। ​गढ़ी कलंजरी निवासी अजय यादव दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट के एक सब रजिस्ट्रार के यहाँ चालक (ड्राइवर) का काम करता था। मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि दो अक्टूबर की रात करीब आठ बजे गांव का ही लवदीप, अजय को पार्टी करने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। उसके साथ पुरनपुर नवादा निवासी अमित भी था। इसके बाद से अजय वापस घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आने लगा। ​परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई क...