लापता युवक का सड़ा-गला शव सड़क पर मिला
झांसी, जुलाई 18 -- झांसी। टहरौली तहसील के गांव एवनी से पांच दिनों से लापता 45 वर्षीय युवक का शव गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव बंका पहाड़ी के पास सड़ा-गला मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टोडीफतेहपुर के गांव एवनी निवासी 45 वर्षीय हल्कू खेती-किसान करते थे। बीती 13 जुलाई को घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। जिससे परिजनों को चिंता हुई। मृतक के भाई अवधेश व हरीराम ने बताया कि अगले दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। बीती देर रात आड़ी बंका पहाड़ी के पास एक सड़ी-गली युवक की लाश की खबर मिली। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बताया, वहां जाकर देखा तो वह हल्कू का शव था। उसके श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.