प्रयागराज, मई 8 -- नैनी। नैनी कोतवाली क्षेत्र के लेबर कॉलोनी इलाके में रहने वाले 24 वर्षीय राहुल चौहान अपने घर से 30 अप्रैल को निकला था। जिसके बाद से आज तक उसका पता नहीं चल सका। राहुल की मां की तहरीर पर नैनी पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। परिजनों को आशंका है कि कुछ महीने पहले उनका घर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। जिसका उनके बेटे ने विरोध किया था। उनके आशंका है कि कहीं उसी खुन्नस से उनके बेटे को गायब न कर दिया गया हो। यह भी पढ़ें- किशोर के लापता होने का मामला दर्ज परिजनों ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को एक्स पर उनके बेटे को जल्द बरामदगी करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...