आगरा, अप्रैल 24 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हजारा नहर में एक युवक का शव पानी में उतराता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास किए। युवक की शिनाख्त के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह नदरई के समीप हजारा नहर में युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला निकाला और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त मारुपुर ढोलना निवासी 40 वर्षीय सौदान पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। युवक को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.