लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला
अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इंदौरपुर घिनहापुर गांव निवासी एक युवक का शव सीमावर्ती जिले आजमगढ़ के एक गांव में पेड़ से लटकता हुआ मिला। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। बताया जाता है कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इंदौरपुर घिन्हापुर पोखरा निवासी अंकित यादव पुत्र इंद्रभान यादव सीमावर्ती जिले आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। परिजनों के मुताबिक वह करीब 15-16 वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था। एक सप्ताह पहले भी वह अपने ननिहाल से लापता हो गया था। परिजनों और ननिहाल वालों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच 3 सितंबर को राजेसुल्तानपुर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.