लखनऊ, मई 22 -- सर फाइल फोटो है लखनऊ,संवाददाता।गोमती रिवरफ्रंट के पास गुरुवार को एक युवक का शव मिला। युवक बुधवार को बिना बताए घर से लापता हो गया। परिजनों ने गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गोमती नगर विशाल खंड दो निवासी राम सिंह यादव चालक है। परिवार में पत्नी गीता देवी, दो बेटे अभिषेक, आदर्श (30) और बेटी श्रद्धा है। पिता ने बताया कि आदर्श मजदूरी करता था। वह बुधवार को बिना बताए किसी से साइकिल लेकर घर से निकल गया। देर रात तक आदर्श के घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। परिजन गोमती नगर थाने पहुंचे और आदर्श के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- तमसा नदी में डूबने से गई युवक की जान गुरुवार शाम को परिजन रिवरफ्रंट के पास तलाश करते हुए पहुंच गए। वहां पर शव पड़ा मिला। वहां पर आदर्श के कपड़े, साइकिल और...